Abhigyan School

Abhigyan School

पंजीकृत समिति:- अभिज्ञान बाल कल्याण समिति 11/1 छत्रीबाग तराना, Ujjain (MP) | डायसकोड :- 23210512162 संस्था कोड :- 442156 (हाई स्कूल)

स्वच्छता पखवाड़ा अभियान

लोगों में स्वच्छता, स्वास्थ्य और पर्यावरण के प्रति जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से नगर की प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्था अभिज्ञान हाई स्कूल तराना में स्वच्छता पखवाड़े के दौरान विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय परिवार के सभी शिक्षक व प्राचार्य श्री दिनेश कुमार हरड़, प्रधानाचार्य श्री अंबाराम जी चौहान, अंग्रेजी विभाग प्रमुख श्रीमती मंजरी लोया ने बच्चों के साथ मिलकर विद्यालय की साफ सफाई की, तथा सभी छात्रों ने बढ़ चढ़कर विद्यालय को स्वच्छ बनाए रखने के लिए सामूहिक शपथ ली। स्वच्छता पखवाड़ा स्वच्छ भारत मिशन का एक घटक है, जिसमें देश भर के विभागों में स्वच्छता अभियान चलाया जाता है, ताकि सभी स्वच्छता को बनाए रखने के लिए जागरूक हो सके। स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत विद्यालय के इको क्लब के सदस्यों द्वारा विद्यालय प्रांगण की साफ सफाई की गई, तथा साथ ही पर्यावरण के संरक्षण हेतु दृढ़ संकल्प लिया गया। उक्त जानकारी विद्यालय प्रवक्ता राजेश मालवीय व हर्ष नागर ने दी।